हम अपने बड़ों को सम्मान की जिन्दगी देने के लिए सीनियर्स अड्डा ऑनलाइन पोर्टल की पहल किए हैं। इसके माध्यम से समय-समय पर उनके सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और स्वास्थ्य के मुद्दों को अभियान के माध्यम से चलाएंगे। हालांकि महिला और पुरुषों की समस्याएं, समाधान और चुनौतियां अलग-अलग होते हैं। इसलिए महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग मुद्दे शामिल होंगे। हम आपसे वोटिंग के माध्यम से मुद्दों की गंभीरता को समझने की कोशिश करना चाहते हैं। आपसे अपेक्षा है कि वोटिंग में हिस्सा लेकर हमारे प्रयास को सफल बनाने में साथ दें।
सीनियर्स अड्डा एक पहल है, वृद्धावस्था की दहलीज पर पहुंच रहे लोगों की आवाज सुनने और उनकी बातों को दुनिया तक पहुंचाने की। इस प्लेटफार्म के माध्यम से 40 साल के ऊपर के सभी लोगों को एक मंच प्रदान करता है।
हमारी वेबसाइट www.seniorsadda.com के माध्यम से उनकी कहानियां लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, कॅरियर, ब्यूटी, फाइनेंस पर्यावरण के प्रति लगाव, हुनर, प्रेरक कहानियां, हिंसा और साहित्य को जगह देंगे। उनके साथ एक लम्बी बात और उनकी बातों को यूट्यूब के माध्यम से लोगें तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।