मां बनने की कोई उम्र नहीं होती, औरत तो जन्म से मां ही होती है
गर्भावस्था के दौरान कई तरह की परेशानियां सही, लेकिन अब मेरी पूरी दुनियां ही बदल गई मैं पांच महीने की पंखुरी की मां हूं। मेरी उम्र 45 साल है। इस उम्र में मां बनना मेरे लिए सुखद अनुभूति है। आज मेरी बेटी पांच महीने की है और मैं अपनी बेटी के साथ खुद को जी रही हूं। एक वक्त था, जब लोग मां नहीं बनने के कारण ताने मारते थे। लेकिन मैंने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। हां एक कसक रहती थी।

















































































