मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ एडवांस तकनीक से मछली पालन को नई दिशा दे रहे 58 वर्षीय कैप्टन मनीष
नौबतपुर के चेसी के रहने वाले 58 वर्षीय कैप्टन मनीष ने मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ मछली पालन में नाम रोशन किया है. वह एक्सपोर्ट में सबसे अच्छी मानी जाने वाली स्नेक हेड मछली का पालन एक साल से कर रहे हैं. एक साल में 50 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर चुके हैं.
























































































