70 वर्षीय अनुप राज यादव छत पर ही उगा रहे हैं आम, अमरूद, आंवला, नींबू और सब्जियां
- अनुप राज यादव से प्रेरित होकर आस-पड़ोस के लोगों ने छतों पर बागवानी करनी शुरू कर दी है।
- मिट्टी को उर्वर बनाए रखने के लिए गाय का गोबर खाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
सविता। पटना
शहरों में घटती हरियाली और बढ़ता प्रदूषण के बीच सांस लेना मुश्किल हो जाता है। हम आरा जिले के रहने वाले हैं। बचपन से खेतीबारी देखी, जब पटना आए हरियाली के लिए छत पर अपनी छोटी सी बगिया लगा ली। इससे सुबह-सुबह शुद्ध हवा मिल जाती है और खाने के लिए रसायनमुक्त साग-सब्जी, फूल और आम-अमरूद मिल जाते हैं। शहरी आदमी को और क्या चाहिए। यह कहना है 70 वर्षीय अनुप राज यादव जी का। पटना पुनाईचक में रहने वाले अनुप राज यादव पेशे से व्यवसायी हैं। गांव में खेती होती है, लेकिन वह अधिकांश दिन शहर में ही रहते हैं। उनके पिता पहले खेती करते थे, इसलिए उन्होंने छत पर ही बागवानी के जरिए खेती को जिन्दा रखने की कोशिश कर रहे हैं। आठ सालों से छत पर बागवानी करते हैं।उनसे प्रेरित होकर आस-पड़ोस के लोगों ने छतों पर बागवानी करनी शुरू कर दी है।
छत खराब न हो इसके लिए वाटरप्रूफ बनाया
अनुप राज बताते हैं कि वह छत पर सभी तरह की मौसमी सब्जियां उगा लेते हैं। छत पर गमले के बजाए वाटरप्रूफ बनाकर मिट्टी में सब्जियां उगाते हैं। इसके लिए छत पर ही डिजाइन बनाकर एक स्ट्रक्चर बनाए हैं जिसमें मिट्टी डालते हैं। मिट्टी के साथ गाय का गोबर खाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं। मिट्टी उर्वराशक्ति बने रहे, इसके लिए छह महीने पर मिट्टी को उपचारित करते रहते हैं। इसलिए जिस भी फसल को लगाते हैं, वह अच्छा उत्पादन देता है। छत पर बागवानी करने से रूम भी ठंडा रहता है।
आम, अमरूद, आंवला, मिर्च, प्याज से लेकर मसाले की भी करते हैं खेती
अनुप राज की छत पर तीन वेराइटी के आम के पेड़ लगाए हैं। एक लंगड़ा, दो आम्रपाली और मालदा आम लगाए हैं। अमरूद, नींबू, आंवला, मिर्च, प्याज, आलू के साथ भिंडी, टमाटर, बैंगन और कई तरह फूल भी है। वह बताते हैं बागवानी करने से सुबह-सुबह छत पर टहल भी लेते हैं और थोड़ी मेहनत भी हो जाती है। इससे मन को संतुष्टी मिलती है और मेरा पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक प्रयास भी हो जाता है। वह बताते हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर छत पर बागवानी करते हैं। कई लोग उनके घर सिर्फ छत पर बागवानी को देखने आते हैं। देखकर एक खुशी होती है कि हमारे प्रयास को लोग अपना रहे हैं। वरना जिस प्रकार पेड़ कांटे जा रहे हैं हरियाली को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा।
छत पर बागवानी योजना अंतर्गत फार्मिंग बेड योजना एवं गमले की योजना से सम्बंधित मुख्य बातें:-
∎योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में घर के छत पर फल, फूल एवं सब्जी को बढ़ावा देना है।
∎राजधानी जिले पटना के पटना सदर, दानापुर, फुलवारी एवं खगौल तथा भागलपुर, गया एवं मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
∎वैसे व्यक्ति जिनके पास अपना घर हो अथवा अपार्टमेंट में फ्लैट हो जिसके छत पर 300 वर्ग फीट जगह हो, वे फार्मिंग बेड योजना का लाभ ले सकते है।
∎स्वयं के मकान की स्थिति में छत पर 300 वर्ग फीट खाली स्थल जो किसी भी हस्तक्षेप से स्वतंत्र हो तथा अपार्टमेन्ट की स्थिति में अपार्टमेन्ट की पंजीकृत सोसाइटी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो।
∎फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत प्रति इकाई (300 वर्ग फीट) का इकाई लागत 48574 रु० एवं अनुदान 75% (अर्थात 36430.50 रु०) तथा शेष 12143.50 रूपये लाभार्थी द्वारा देय होगा।
∎गमले की योजना अंतर्गत प्रति इकाई लागत 8975 रु० एवं अनुदान 75% (अर्थात 6731.25 रु०) तथा शेष 2243.75 रूपये लाभार्थी द्वारा देय होगा।
∎आवेदन करने के उपरांत फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत प्राप्त रसीद पर लाभुक को अपने अंश की राशि मो० 12143.50/-रूपये प्रति इकाई (300 वर्ग फीट) तथा गमले की योजना अंतर्गत प्राप्त रसीद पर लाभुक को अपने अंश की राशि मो० 2243.75/-रूपये प्रति इकाई जमा करने हेतु बैंक खाता संख्या एवं विस्तृत विवरणी प्राप्त होगी। संबंधित जिले के संबंधित खाता संख्या में लाभुक अंश की राशि जमा होने के उपरांत ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
∎लाभार्थी द्वारा छत पर लगे बागवानी इकाई का रख रखाव स्वयं के स्तर से करना अनिवार्य होगा।
∎फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत स्वयं के मकान की स्थिति में 2 इकाई तथा अर्पाटमेन्ट एवं शैक्षणिक/अन्य संस्थान हेतु अधिकतम 5 इकाई का लाभ दिया जायेगा। गमले की योजना का लाभ संस्थाओं को नहीं दिया जायेगा तथा गमले की योजना का लाभ किसी आवेदक द्वारा अधिकत्तम 5 यूनिट तक लिया जा सकेगा।
∎चयन हेतु जिला के लक्ष्य अन्तर्गत 78.60% सामान्य जाति, 20% अनुसूचित जाति तथा 1.40% अनुसूचित जनजाति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
∎कुल भागीदारी में 30% महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
∎1 इकाई योजना के घटकों की संक्षिप्त जानकारी निम्न प्रकार है।





















































































Tom4583
16th Aug 2025https://shorturl.fm/VE0P7
Layla2130
20th Aug 2025https://shorturl.fm/LWpX5