#Career #Finance

बड़ा सवाल: बिहार में बढ़ी हुई पत्रकार पेंशन की राशि का लाभ कितने पत्रकारों को मिलेगा

  • राज्य में अभी महज 75 पत्रकारों को ही मिलती है छह हजार रुपए की पेंशन की राशि
  • बिहार में पत्रकार पेंशन की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया
  • पत्रकारों की मौत पर आश्रित पति या पत्नी को भी जीवन भर 10,000 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी

 

सविता। पटना

बिहार में पत्रकारों को सेवानिवृत्त होने पर 6 हजार के बदले 15 हजार रुपए प्रति महीने पेंशन मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जुलाई को ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने इसे तुरंत लागू करने के निर्देश भी दे दिए हैं। यानी आज भी कोई पत्रकार सेवानिवृत्त होता है तो उन्हें बढ़ी हुई पेंशन की राशि मिलेगी। गरीब पत्रकारों के लिए यह खुशी की बात है। लेकिन सवाल उठता है आखिर इस योजना का लाभ कितने पत्रकारों को मिल सकेगा और कैसे मिलेगा। वर्तमान में राज्य के महज 75 पत्रकारों को ही छह हजार रुपए की पेंशन की राशि दी जाती है। जबकि बिहार में दस हजार से अधिक पत्रकारों की संख्या अखबारों, इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया, स्वतंत्र और ऑनलाइन मीडिया में काम कर रहे हैं।इसके अलावे पीआर का काम करने वाले पत्रकारों की संख्या एक हजार से अधिक है।

मृत पत्रकारों के आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जिन पत्रकारों की मृत्यु हो चुकी है, उनके आश्रित पति या पत्नी को भी जीवन भर 10,000 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी। पहले यह राशि केवल 3,000 रुपए थी। यह फैसला उनके सम्मानजनक जीवन-यापन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हम लोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।

20 साल तक बिहार में ऑन रोल पत्रकारिता पर ही मिलेगी पेंशन

पत्रकार पेंशन योजना के तहत 20 साल तक बिहार में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को ही 15 हजार प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इस योजना का लाभ उन्हीं पत्रकारों को मिलेगा, जिनका पीएफ या टीडीएस मीडिया कंपनी के माध्यम से कट रहा है। अब सवाल यह उठता है कि बिहार के कितने प्रतिशत पत्रकार ऑनरोल हैं।जिन्होंने 20 साल से अधिक समय तक पत्रकारिता कर ली भी है उन्हें कैसे मिलेगा। क्योंकि 20 साल पत्रकारों को एक आलेख पर कैश पैसा मिलता था।पत्रकार पेंशन में क्या सिर्फ रिपोर्टर को इस योजना का लाभ मिलेगा या अखबारों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पेंशन मिलेगी। इसमें खबर लिखने से लेकर खबर पढ़ने, आईटी, सेल्स, मीडिया मार्केटिंग, मशीन चलाने वाले और सबसे खास पेपर बांटने वाले कर्मचारी में कौन-कौन शामिल होंगे। एक अखबार में सभी कर्मचारियों को पेंशन देने की घोषणा पर चर्चा हो रही थी। एक पत्रकार ने कहा कि अब दफ्तर में पूजा कराने वाले को भी इस योजना का लाभ मिलेगा क्या। इतना बोलते ही एक पत्रकार ने कहा आपलोगों के इस रवैये के कारण अब तक किसी पत्रकार को घर नहीं मिल सका है। खैर, अब बात फिर करते हैं किसको मिलेगा पत्रकार पेंशन। मेरी बात करें तो मैं भी 16 सालों से पत्रकारिता कर रही हूं। लेकिन मेरे पास 13 सालों का ही सबूत है। बाकी तीन साल का सबूत अब मेरे पास नहीं है। पहले स्ट्रींगर लोगों का टीडीएस कटता था, लेकिन मैंने तो टीडीएस भी नहीं भरा तो तीन साल का हिसाब कैसे रहेंगे। अब भी कई पत्रकार फ्रिलांस पत्रकारिता करते हैं और उनकी वैश्विक पहचान है। उन्होंने भले ही अपने शुरुआती दिनों में अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक्स चैनल में काम किया हो, लेकिन अभी स्वतंत्र पहचान है। ऐसे पत्रकारों को कैसे पेंशन मिल सकेगा।

सीएम का ट्वीट।

जानें क्या है पात्रता

पत्रकार को कम से कम 20 वर्ष तक बिहार राज्य में पत्रकारिता का अनुभव होना चाहिए।

वह किसी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थान (प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक) से जुड़ा रहा हो।

आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

वह सेवानिवृत्त हो चुका हो और किसी अन्य पेंशन योजना (जैसे सरकारी सेवा पेंशन) का लाभ न ले रहा हो।

जानिए ऑफलाइन प्रोसेस

जिला जनसंपर्क कार्यालय (DPRO) से आवेदन पत्र प्राप्त करें या वेबसाइट से डाउनलोड करें।

सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन पत्र जमा करें।

आवेदन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) के पास जमा करना होता है।

ऑनलाइन भी कर सकते अप्लाई

बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD Bihar) की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें (जैसे: https://state.bihar.gov.in/iprd)।

“पत्रकार पेंशन योजना” सेक्शन में जाएं।

आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड कर सब्मिट करें।

 

4 Comments

  1. Don234
    05th Aug 2025 Reply

    https://shorturl.fm/Rupyc

  2. Katherine3469
    06th Aug 2025 Reply

    https://shorturl.fm/tPpXU

  3. Terrence2582
    10th Aug 2025 Reply

    https://shorturl.fm/oovPx

  4. Paul3541
    13th Aug 2025 Reply

    https://shorturl.fm/ug5je

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *