#Uncategorized

पटना में 26 साल से 77 साल के उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे अनंत, रामानंद यादव और रामकृपाल यादव 60 साल पार

  • विधानसभा चुनाव में उतरे उम्मीदवारों की औसत उम्र 40-45 साल के बीच है
  • पटना जिले में 187 उम्मीदवार मैदान में है, इसमें 18 महिलाएं भी शामिल है। 
  • पटना में तीन युवा भाग्य आजमा रहे, जिनकी उम्र 26 और 27 साल है

रोहित भारती। पटना

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल और वापस लेने का काम पूरा हो चुका है। यह चुनाव कई मायनों में अलग होने जा रहा है। पहली बार मधुबनी के अलीनगर से 25 वर्षीय लोक गायिका मैथिली ठाकुर सबसे कम उम्र की उम्मीदवार बनी है। अगर जीत जाती हैं तो वह सबसे कम उम्र की महिला विधायक होंगी। लेकिन पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख पार्टियों ने सीनियर्स नेताओं पर भरोसा जताया है। जनता के बीच उनकी पैठ और अनुभव का फायदा चुनाव में उठाना चाहते हैं। कम उम्र की बात करें तो  सिर्फ मैथिली ठाकुर ही नहीं पटना के 14 विधानसभा क्षेत्र में तीन युवा भाग्य आजमा रहे हैं, जिनकी  दो की उम्र 26 और एक की उम्र 27 साल है। बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से सूरज कुमार की उम्र 26 साल है। विक्रम विधानसभा क्षेत्र से चंदन कुमार की उम्र भी 26 साल है। पालीगंज से जीतेन्द्र कुमार निर्दलीय लड़ रहे हैं और इनकी उम्र 27 साल है। प्रमुख पार्टियों में दीघा से माले की उम्मीदवार दिव्या गौतम 33 साल की है।

प्रमुख पार्टियों ने सीनियर नेताओं पर खेला दांव

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक उम्र की बात करें तो फतुहा विधानसभा क्षेत्र से किसान संघर्ष समिति से 77 वर्षीय बिनय सिंह चुनावी मैदान में है। विक्रम विधानसभा क्षेत्र से हिन्दुस्तान विकास दल से 74 वर्षीय शंभू प्रसाद शर्मा हैं। बाढ़ से पंचपौनिया पार्टी से निरंजन प्रसाद 73 साल, दानापुर से राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के रघुवीर महतो की उम्र 72 साल है। भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस ने सीनियर नेताओं पर विश्वास जताया है। फुलवारी शरीफ से जदयू उम्मीदवार श्याम रजक की उम्र 71 साल है। मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की उम्र 64 साल,फतुहा से राजद उम्मीदवार डॉ रामानंद यादव 69 साल, दानापुर से भाजपा के उम्मीदवार रामकृपाल यादव 64 साल, विक्रम से कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल कुमार 61 साल और दानापुर से ही राजद के उम्मीदवार रीतलाल यादव 53 साल है। भारत निर्वाचन आयोग के एफिडेविट के अनुसार उम्मीदवारों की औसत उम्र 30-45 साल के बीच है। पटना में कुल 187 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इसमें 18 महिलाएं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *