#Health

महिलाओं को कितनी कैलोरी ऊर्जा की जरूरत होती है?

महिलाएं खुद से ज्यादा परिवार के बारे में सोचती हैं। चाहे खाने-पीने का सामान हो या फिर शौक पूरा करने की बात। उनके लिए परिवार ही प्राथमिकता में होता है। घर परिवार का ध्यान रखते हुए कब वह अपनी जीवन शैली खराब कर लेती है, यह पता भी नहीं चलता। 18-45 साल की उम्र में महिलाएं खुद को कैसे स्वस्थ रहे यह बता रही डायटिशियन डॉ विद्या। डॉ विद्या बताती हैं कि अपनी दिनचर्या को ठीक करने के लिए हर महिला को अपना डायट प्लान करना चाहिए।

महिलाओं को कितनी कैलोरी ऊर्जा की जरूरत होती है?

18-45 साल की महिलाओं को हर दिन1900 किलो कैलोरी ऊर्जा की जरूरत होती है। महिलाओं को अपने दैनिक आहार में प्रोटीन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेड पानी और फल को शामिल करना चाहिए। शाकाहारी महिलाएं दूध या दूध से बने उत्पाद को शामिल करे शाकाहारी महिलाओं को एक दिक्कत होती है कि वह शरीर में प्रोटीन की जरूरत को कैसे पूरी करे। हमारे प्रकृति में सारी समस्याओं का समाधान है। दूध से प्रोटीन की कमी को पूरा किया जाता है। लेकिन यह होती है कि महिलाएं दूध पीना अधिक पसंद नहीं करती हैं या फिर दूध पीने का भी मन हो तो पति या बच्चों को पिला देती हैं। इसलिए दूध से बने उत्पाद का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें दही, पनीर, छेना, छांछ, घी को शामिल करे। इससे प्रोटीन की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। इसके साथ फलों का सेवन जरूर करे। फलों से विटामिन, कैल्सियम और मिनरल की कमी पूरी हो जाती है।

पानी भरपूर पीएं और खुश रहे

पानी शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक ही नहीं शक्ति का एक स्रोत भी है। महिलाओं में पानी की कमी से यूटीआई और पेशाब से संबंधित कई तरह की बीमारियां होने लगती है। इसलिए महिलाओं को दिनभर में साढ़े चार लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। और सबसे जरूरी बात यह है कि महिलाओं को खुश रहना चाहिए। औरतें सोचती ज्यादा हैं। इसका असर उनके शरीर पर पड़ता है। जितना खुश रहेंगी, अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगी और स्वस्थ रहेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *